logo

JAMTARA NEWS की खबरें

जामताड़ा में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबने से चालक की मौत

जामताड़ा में बड़डंगाल गांव के समीप ट्रैक्टर पलटने से चालक शेख अकबर इंजन के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसनसोल अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जामताड़ा में 2 बाइक की टक्कर में 26 वर्षीय युवक की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक के पास दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत में 26 वर्षीय उत्पल मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

जामताड़ा में कैंसर से जूझ रहे दुर्योधन को 3 लाख रुपये की जरूरत, पत्नी-बेटे ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

जामताड़ा के कैंसर पीड़ित दुर्योधन मंडल के इलाज के लिए परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पत्नी और बेटे ने सरकार व जिला प्रशासन से 3 लाख रुपये के ऑपरेशन खर्च के लिए मदद की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें।

जामताड़ा में कांवड़ियों पर भीड़ का हमला, गाड़ी पर पथराव; पुलिस ने सुरक्षित निकाला

जामताड़ा के चैंगगायडीह में कांवड़ियों की गाड़ी पर भीड़ का हमला। पानी के छींटे पड़ने पर हुए विवाद के बाद पुलिस ने इंटरनेट से नंबर खोजकर संपर्क करने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला।

जामताड़ा में यात्री बनकर शराब तस्करी कर रहे बिहार के 2 तस्कर गिरफ्तार

जामताड़ा के मिहिजाम थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार के दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रदीप राणा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चित्तरंजन गेट नंबर-1 के पास छापेमारी की।

जामताड़ा : निर्माणाधीन स्टेडियम के पास तालाब में नहाने गए 30 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

निर्माणाधीन स्टेडियम के समीप स्थित तालाब में नहाने गए 30 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अबुआ आवास योजना की राशि में बायोमेट्रिक धोखाधड़ी का आरोप, जामताड़ा में मुखिया समेत 5 पर FIR दर्ज

जामताड़ा के चकनयापाड़ा पंचायत में अबुआ आवास योजना की राशि में बायोमैट्रिक धोखाधड़ी कर अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित बुधन मिर्धा की शिकायत पर बिंदापाथर थाने में पंचायत मुखिया दुखी मुर्मू समेत 5 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज

जामताड़ा में कोयला चोरों का दुस्साहस, होमगार्ड जवान का किया अपहरण; 3 घंटे तक बंधक बनाकर पीटा

जामताड़ा रेलवे साइडिंग पर अवैध कोयला चोरी रोकने गए होमगार्ड जवान को कोयला चोरों ने अगवा कर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा और बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने भारी बल के साथ मौके पर पहुंचकर जवान को मुक्त कराया।

जामताड़ा में भाजपा आक्रोश रैली के बाद अब्दुल रकीब का वीडियो वायरल, नारों को लेकर गरमाई राजनीति

जामताड़ा में भाजपा की आक्रोश रैली के बाद अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुल रकीब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रैली के दौरान उनके नारों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

जामताड़ा : स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन में गड़बड़ी, स्वीकृत मानदेय से आधा भी नहीं मिला भुगतान

जामताड़ा सदर अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मियों को वाउचर से काफी कम मानदेय मिला है। कमांडो सिक्योरिटी फोर्स एजेंसी की मियाद 31 जुलाई को खत्म हो रही है, जिससे 1 अगस्त से काम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

पंचधाम मंदिर में मां काली के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान

जामताड़ा से सटे रूपनारायणपुर स्थित पंचधाम मंदिर में बेखौफ चोरों ने शनिवार रात मां काली की प्रतिमा से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के दौरान प्रतिमा को नुकसान पहुँचाया गया, जिससे श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

द फॉलोअप इम्पैक्ट : दुर्लभ बीमारी से जूझ रही महिला के घर DC के निर्देश पर पहुंची जांच टीम

जामताड़ा में 'टाकायासु आर्टेराइटिस' से पीड़ित महिला की खबर फॉलोअप में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। डीसी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंचकर जांच की।

Load More